कल रात मैं अपने एक पुराने फोन में अपना दूसरा इंस्टाग्राम अकाउंट खोलने की कोशिश कर रहा था। मुझे लगा कि मुझे पासवर्ड याद है पर तीन चार बार गलत पासवर्ड डालने के बाद इंस्टाग्राम ने मुझे रोक दिया। सच कहूँ तो उस समय बहुत गुस्सा आता है जब आपको कोई ज़रूरी मैसेज देखना हो और आप अपना ही अकाउंट न खोल पा रहे हों।
अगर आप भी अपना पासवर्ड भूल चुके हैं और अब परेशान हैं तो घबराइए नहीं। मैंने कल रात ही अपना अकाउंट वापस पाया है और मैं आपको बताता हूँ कि कौन से तरीके सच में काम करते हैं।
सबसे पहले ये देखो शायद फोन को पासवर्ड याद हो
हम में से बहुत से लोग ये बात नहीं जानते कि हमारा फोन हमारे बहुत सारे पासवर्ड खुद ही बचा कर रख लेता है। मैंने जब अपने इनफिनिक्स हॉट 10 की सेटिंग्स में जाकर देखा तो मुझे वहां इंस्टाग्राम का पुराना पासवर्ड मिल गया और मुझे कुछ भी रिसेट करने की ज़रूरत नहीं पड़ी।
इसे ढूंढने के लिए आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाइये और नीचे गूगल पर क्लिक करिये। वहां ऑटोफिल के अंदर आपको गूगल पासवर्ड मैनेजर दिखेगा। उसमें जाकर इंस्टाग्राम सर्च करिये। हो सकता है आपको अपना पासवर्ड वहीं मिल जाए और आपकी सारी मेहनत बच जाए। एक बार इसे ज़रूर चेक करना।
अगर वहां पासवर्ड नहीं मिला तो रिसेट कैसे करें
अगर आपके फोन में पासवर्ड सेव नहीं है तो फिर आपको इसे रिसेट करना होगा। इंस्टाग्राम के लॉगिन पेज पर जाकर फॉरगॉट पासवर्ड पर क्लिक करें। यहाँ आपको अपना यूजरनेम या फोन नंबर डालना होगा।
मेरा अनुभव ये कहता है कि ईमेल के मुकाबले फोन नंबर पर मैसेज जल्दी आता है। मैंने जब अपना नंबर डाला तो तुरंत एक लिंक आया। उस लिंक पर क्लिक करते ही नया पासवर्ड बनाने का ऑप्शन मिल गया। यहाँ पुराने पासवर्ड की कोई ज़रूरत नहीं पड़ती। बस एक नया और मजबूत पासवर्ड चुन लें।
जब ईमेल और फोन दोनों आपके पास न हों
ये सबसे बड़ी समस्या है। मान लीजिये आपका वो पुराना सिम खो गया है या वो ईमेल अब आप इस्तेमाल नहीं करते। ऐसे में इंस्टाग्राम ने अब एक नया तरीका निकाला है जिसे वीडियो सेल्फी कहते हैं।
जब आप लॉगिन नहीं कर पाते तो वहां ट्राई अनदर वे का एक विकल्प आता है। इसमें इंस्टाग्राम आपसे आपके चेहरे की एक छोटी सी वीडियो क्लिप मांगता है ताकि वो देख सके कि आप वही इंसान हैं जिसका ये अकाउंट है। ये तरीका थोड़ा समय लेता है क्योंकि इंस्टाग्राम की टीम इसे खुद चेक करती है और फिर आपको ईमेल पर जानकारी देती है। इसमें कभी कभी एक से दो दिन भी लग सकते हैं।
आगे के लिए मेरी एक सलाह
जब मेरा अकाउंट वापस आ गया तो मैंने सबसे पहले टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन किया। इससे ये फायदा होता है कि अगर किसी को मेरा पासवर्ड पता भी चल जाए तो भी वो बिना ओटीपी के मेरा अकाउंट नहीं खोल पाएगा। और हाँ अपना फोन नंबर हमेशा अपडेट रखें ताकि अगली बार ऐसी नौबत न आए।
आखिरी बात
पासवर्ड भूलना कोई बहुत बड़ी आफत नहीं है बस आपको सही तरीका पता होना चाहिए। अगर आपके पास अपना फोन और ईमेल है तो ये काम बहुत जल्दी हो जाता है। लेकिन अगर वो नहीं है तो वीडियो सेल्फी वाला रास्ता आज़माएं।
कैशपांडा के दोस्तों क्या आपका अकाउंट वापस मिला? अगर आपको कोई और दिक्कत आ रही है तो नीचे कमेंट में बताएं। मैं पूरी कोशिश करूँगा कि आपकी मदद कर सकूँ। और हाँ अपना नया पासवर्ड कहीं लिख कर रख लेना ताकि फिर से ये सब न करना पड़े।