WiFi का password कैसे पता करें।

By CASHPANDA.IN

Updated on:

‎दोस्तो अगर आप भी दुसरो की तरह WiFi का पासवर्ड अक्सर भूल जाते हैं। तो चिंता न करें क्योंकि आज मैं आपलोगों को बताने वाला हूं की आप किसी भी Wifi का Password कैसे पता कर सकते हैं? 

‎वैसे तो देखा जाए तो दोस्तों Wi-Fi का जब भी नए पासवर्ड बनाते हैं तो कुछ देर या फिर कुछ दिन के बाद भूल जाते हैं अक्सर कई लोगों के साथ ऐसा होता है।

‎लेकिन वाई-फाई का पासवर्ड ऐसी कोई चीज नहीं होती है जिसे हमलोग हमेशा के लिए याद करके रख सकें। लेकिन फिर भी जब भी हमें WiFi की जरूरत होती है।

‎तो Password याद नहीं रहता है और बुरा तो तब लगता है जब हमारे कोई रिलेटिव, दोस्त या रिश्तेदार वाईफाई का पासवर्ड माँग बैठे। और उस समय Password याद नहीं रहता है जिससे हमलोग उस समय थोड़ा शर्मिंदा महसूस करने लगते हैं।

‎इसी तरह की परेशानियों से बचाने के लिए हम आपको इस लेख में कुछ आसान तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपना WiFi का Password आसानी से पता कर सकते हैं।

अपने मोबाइल (Android) से WiFi पासवर्ड कैसे पता करें?

‎तो चलिए जानते हैं कि आप अपने Android मोबाइल से WiFi का पासवर्ड कैसे पता कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को ध्यानपूर्वक फॉलो करना होगा।

स्टेप 1: तो सबसे पहले अपने Mobile फोन के सेटिंग में जाइए।


‎स्टेप 2: अब आपको WiFi का ऑप्शन देखने को मिलेगा या फिर किसी-किसी मोबाइल फोन में Network & Internet का भी ऑप्शन हो सकता है। अब WiFi पर कर क्लिक करें।



स्टेप 3: अब WiFi पर क्लिक करते ही आपके फोन में जीतने भी वाई-फाई नेटवर्क होगा वे सब दिखाई देने लगेंगे।

 

‎स्टेप 4: फिर उसके बाद आपका मोबाइल फोन जिस WiFi से कनेक्ट होगा, उस पर क्लिक करें।

‎स्टेप 5: अब नीचे आपको Share का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।



‎स्टेप 6: Share वाले ऑप्शन पर जैसे आप क्लिक करेंगे फोन आपसे PIN/Pattern मांगेगा जो भी आपका Pattern है जैसे ही डालेंगे, QR Code दिख जाएगा।



‎स्टेप 7: अब आप दूसरा मोबाइल फोन से QR Code को Scan करें।

‎स्टेप 8: वहां आपको आपके WiFi का password लिखा दिख जाएगा।


‎दोस्तों यह जो तरीका हमने आपको अभी बताया है यह तरीका लगभग सभी Android versions (Android 10+) में काम करता है।

यह भी पढ़ें: मोबाइल रिचार्ज कैसे करते हैं? पूरी जानकारी

‎iPhone में WiFi पासवर्ड कैसे पता करें?

‎iPhone में WiFi पासवर्ड कैसे देखें? – दोस्तों अगर आपलोग अपने iPhone में WiFi का पासवर्ड देखना चाहते हैं। तो इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को ध्यानपूर्वक फॉलो करना होगा।


‎स्टेप 1: तो सबसे पहले अपने iPhone फोन के सेटिंग में जाइए।

‎स्टेप 2: अब आप जैसे ही सेटिंग खोलते हैं आपको दूसरे नंबर पर ही वाई-फाई का ऑप्शन देखने को मिल जाता है, बस WiFi पर क्लिक करें।



‎स्टेप 3: अब WiFi पर क्लिक करते ही आपके iPhone फोन में जीतने भी वाई-फाई नेटवर्क होगा वे सब दिखाई देने लगेंगे।



‎स्टेप 4: अब आप जिस भी Wi-Fi का password पता करना चाहते हैं या फिर आपके मोबाइल फोन में जो भी वाई-फाई कनेक्ट है उसके बगल में (i) का आइकन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।



‎स्टेप 5: अब आपको Password का ऑप्शन देखने को मिल जाएगा। पासवर्ड देखने के लिए Password पर क्लिक करें



‎स्टेप 6: जैसे ही Face ID / Passcode डालते हैं आपको WiFi का password दिख जाता है।




‎तो अभी हमने जाना की Android और iPhone में Wifi Ka Password Kaise Pata Kare. मुझे आशा है कि आप लोगों को अच्छे से समझ में आ गया होगा और आपको वाई-फाई का पासवर्ड भी पता चल गया होगा। अगर कुछ भी कहीं दिक्कत होती है तो आप नीचे अपने सुझाव Comments की मदद से दे सकते हैं।
‎और अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। धन्यवाद:

Leave a Comment