दोस्तों आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास कमाई का कोई ना कोई साधन हो, जिससे वह अपना खुद का खर्च आराम से निकल सके। लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह है कि हम कमाई के लिए क्या करें या फिर हमें समझ नहीं आता है कि हमें क्या करना है देखिए हम में से बहुत से ऐसे व्यक्ति है जो नौकरियों के पीछे अपना टाइम देते हैं। लेकिन नौकरियां पाना हर किसी के किस्मत में नहीं होता।
जब बहुत मेहनत करने के बाद नौकरियां हाथ नहीं लगती है तो एकमात्र साधन होता है की कोई भी बिजनेस करके कमाई कर सकते हैं, लेकिन सबसे बड़ी यह समस्या होती है कि एक बिगनर को बिजनेस के बारे में या फिर यूके है तो व्यापार के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं होती है।
तो आप बिल्कुल भी चिंता ना करें क्योंकि आज की इस लेख में हम कुछ ऐसे 5 बिजनेस के बारे में बात करने वाले हैं जिससे आप महीने की ₹25,000–₹30,000 या उससे ज्यादा की कमाई बिल्कुल आसानी से कर पाएंगे।
तो चलिए दोस्तों, आज हम आपको बताते हैं ऐसे 5 छोटे बिज़नेस आइडियाज के बारे में, जिन्हें आप गांव या शहर से शुरू कर सकते हैं और धीरे-धीरे इसे बड़ा भी बना सकते हैं। इसलिए नीचे दिए गए लेख को ध्यान पूर्वक पढ़ें।
5 ये छोटे बिज़नेस गाँव या शहर कहीं से भी शुरू करो
1. घर पर एक छोटा सा किराना दुकान खोलें।
दोस्तों घर पर किराना दुकान खोलने के लिए सबसे पहले आपको यह तय करना है, कि आप किस प्रकार का जरूरतों का सामान अपने ग्राहकों के लिए रखते हैं, इसका चुनाव आप अपने आसपास के किराना स्टोर से भी लगा सकते हैं।
वैसे किराना दुकानों में मिलने वाले हमारे अपने घरों में उपयोग की जाने वाली वस्तुओं की बात करें तो आटा, चावल, तेल, आलु, प्याज इत्यादि। जैसे सामान को आप रख सकते जैसे हर घर में उपयोग किया जाता है।
दुकान तैयार करने के लिए आपको लगभग कम से कम 100–200 sq.ft जगह चाहिए होगी। जो की काफी होती है, अब आप अपने किराना स्टोर के लिए अपने अनुसार एक अच्छा सा काउंटर बनवाएं, बाहर बोर्ड लगाएँ, अगर जरूरत हो तो आप अपने दुकानों में सीसीटीवी भी लगवा सकते हैं। ताकि भविष्य में होने वाली किसी भी समस्याओं का समाधान आप निकाला जा सके।
अब अगर बात करें कि आपको किराना स्टोर खोलने में कितना निवेश करना होगा तो यह आप डिपेंड करता है लगभग ₹20000-₹30000 तक का निवेश हो सकता है।
2. घर पर बना अचार बेचने का काम
हर खाने में आज के समय में चटपटी किसको पसंद नहीं होती है और हम भारतीयों जब भी खाना खाते हैं तो अचार का चटपटी स्वादिष्ट जरूर उठाते अगर आपके घर में कोई ऐसी महिलाएं हैं, जिससे अचार अच्छे से तैयार करने आता है तो आप अचार का व्यापार शुरू कर सकते हैं।
आप किसी भी प्रकार का अचार तैयार कर सकते हैं आम, आमला, इमली, कटहल, काजर और मूली जैसी अचारों को बनाकर अपने आसपास के दुकानों में देखकर कमाई कर सकते हैं इसमें ज्यादा खर्च नहीं लगता है और कमाई धीरे-धीरे बढ़ जाती हैं।
3. दूध और दही की घर पर सप्लाई
आज के समय में हर व्यक्ति घर बैठे दूध व दही की सुविधा लेना ज्यादा पसंद करते हैं। खासकर वे लोग जो गांव या फिर शहर मैं रहते हैं क्योंकि वेलोग हर रोज सुबह दूध लाने की परेशानी से बचने के लिए लोग घर लेना पसंद करते हैं।
दूध और दही की घर पर सप्लाई एक छोटा लेकिन हमेशा चलने वाला बिज़नेस है। इसमें आपको डेयरी या गाँव से ताज़ा दूध लेना होता है और हर घर में सप्लाई करना है इसे आप कब निवेश में शुरू कर सकते हैं।
और हां ध्यान रहे अपने ग्राहकों को रोजाना समय पर दूध सप्लाई करें और अच्छी क्वालिटी जरूरी है अगर शुरुआती में आप 10 से 20 ग्राहक भी बना लेते हैं तो धीरे-धीरे गदहक बढ़कर आने वाले समय में अच्छी कमाई की संभावना बढ़ जाती है।
4. छोटे बच्चों की होम ट्यूशन पढ़ाए
अगर घर बैठे कमाई करना चाहते हैं तो सबसे अच्छा कमाई करने का तरीका है, छोटे बच्चों को होम ट्यूशन पढ़ना। देखिए अगर आपको पढ़ाना पसंद है तो आप घर पर रहकर 1st से 8th या 10th तक के बच्चों को पढ़ा सकते हैं और सबसे अच्छी बात तो यह है कि दोस्तों इसके लिए आपको कोई बड़ी निवेश करने की जरूरत नहीं है।
शुरू में अपने आस-पड़ोस और मोहल्ले में बताकर 5–6 बच्चों को पढ़ाना शुरू करें। और आप पढ़ाने का समय सीमा अपने अनुसार तय कर सकते हैं और हां अगर आप गांव में पढ़ाते हैं।
तो वहां पर ज्यादातर जो बच्चों को पढ़ाने का फीस होती है वह लगभग ₹100-₹200 होती है वहीं शहर में आरम से ₹500 से ₹2000 तक की फीस प्रति बच्चे पर मिल जाते हैं। और फिर इसी तरह धीरे-धीरे यह छोटा सा काम महीने की अच्छी कमाई बन सकता है।
5. घर बैठे सिलाई का काम
अगर आपके पास सिलाई मशीन है और आप सिलाई में रुचि रखते हैं तो घर बैठे सिलाई का काम शुरू करना एक अच्छा विकल्प है।
दोस्तों इस काम को करने के लिए आपको किसी भी प्रकार का दुकान खोलने का आवश्यकता नहीं ना ही कोई बड़ी निवेश की, बस आप अपने घर पर रहकर महिलाओं, बच्चों और पुरुषों के कपड़े सिलकर कमाई कर सकते हैं।
यह काम गांव और शहर दोनों में जगह अच्छे तरीके से चलता है और इसी तरह धीरे-धीरे यह छोटा सा काम महीने की अच्छी कमाई का स्रोत बन सकता है।
अंतिम निष्कर्ष:
तो दोस्तों मुझे आशा है कि आपको हमारे द्वारा बताई गई इस लेख से घर बैठे 5 छोटे बिजनेस काफी ज्यादा पसंद आई होगी अगर आपका कोई भी सवाल है, तो आप इस लेकर नीचे कमेंट सेक्शन में आप मुझे सजा कर सकते मैं आपको उसका रिप्लाई जरूर दूंगा। धन्यवाद:







