‎Service-Based Affiliate Marketing: लोकल सर्विस से ऑनलाइन और ऑफलाइन कमाई का तरीका

By CASHPANDA.IN

Published on:

दोस्तों, आज के समय में हर व्यक्ति ऑनलाइन या ऑफलाइन कमाई का तरीका ढूंढते रहता है, लेकिन फिर भी बहुत से ऐसे व्यक्ति हैं। जिसे यह समझ नहीं आता है या फिर वे यह तय नहीं कर पाते है कि उसके लिए सबसे  अच्छा कमाई का साधन कौन-सा है।

‎तो चिंता बिल्कुल ना करें क्योंकि आज की इस लेख में हम आप लोगों को एक ऐसा कमाई का साधन बताएंगे जिसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन शुरू करके कमाई का साधन बना सकते हैं।

‎हम जिस बिजनेस के बारे में आज कि इस लेख में बात करने वाले हैं, उस बिजनेस का नाम है Service-Based Affiliate Marketing हम आज किस लेख में स्टेप बाय स्टेप जानेंगे Service-Based Affiliate Marketing क्या है और यह कैसे काम करता है? लोकल सर्विस को Affiliate से जोड़ने का आइडिया कहाँ से मिलेगा? इत्यादि। तो चलिए जानते हैं:

Service-Based Affiliate Marketing क्या है और यह कैसे काम करता है?

दोस्तों, Service-Based Affiliate Marketing एक ऐसा कमाई का तरीका है, इसमें बस आपको इतना करना होता है कि किसी सर्विस या सेवा को लोगों तक पहुँचाते हैं जिनके बदले कमीशन रूप में कमाई होते हैं।

‎चलिए मैं आपको थोड़ा और आसान भाषा में समझता हूं मान लीजिए किसी व्यक्ति को AC रिपेयर वाले की जरूरत है और आपके द्वारा बताए गए सर्विस को लेते हैं तो आपको उसके बदले कमीशन के रूम में कमाई होगी।

‎सबसे अच्छी बात तो यह है इसमें आपको कोई सामान या प्रोडक्ट बेचने की जरूरत नहीं होती है, बल्कि आप अपने लोकल बाजार या ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर से बात करके कस्टमर तक सेवा पहुंचाकर बीच की कमीशन कमा सकते हैं।

‎चलिए आपको कुछ उदाहरण देकर समझता हूं जैसे कि मान लीजिए – AC रिपेयर, इलेक्ट्रिशियन, कार वॉश, होम ट्यूटर इत्यादि जैसी सेवाएं आपके द्वारा या फिर आपके माध्यम से बताई हुई सर्विस लेता है और काम पूरा हो जाता है, तो आपको उसे पर तय किया हुआ कमीशन मिल जाता है।

लोकल सर्विस को Affiliate से जोड़ने का आइडिया कहाँ से मिलेगा?

अब आपको Service-Based Affiliate Marketing क्या है कैसे काम करता है यह जानकारी आपको प्राप्त हो गया है तो अब आपके के मन में यह सवाल जरूर आता होगा की लोकल सर्विस को Affiliate से जोड़ने का आइडिया कहाँ से मिलेगा? तो दोस्तों इसका जवाब बहुत ही सिंपल और आसान है।

‎आप इसके लिए सबसे पहले आप अपने आसपास के गांव मोहल्ले में ध्यान देना शुरू कीजिए हालांकि ज्यादातर व्यक्ति ऑनलाइन के माध्यम से भी इस बिजनेस को चला रहे हैं।

‎लेकिन आप शुरुआत में इस बिजनेस को करना चाहते हैं तो सबसे पहला तरीका यह अपना सकते है आपने गांव मोहल्ले या आसपास की ज़रूरतों को देखना। ध्यान दीजिए कि आपके इलाके में लोग किस बात के लिए परेशान रहते हैं। उससे क्या चीज की जरूरत है।

‎उदाहरण:

  • AC या कूलर रिपेयर (AC or Cooler Repair)
  • पानी की मोटर खराब होना (water motor failure)
  • बार-बार बिजली का काम (Frequent electrical work)
  • बच्चों के लिए ट्यूटर ढूंढना (Finding tutors for children)
  • मोबाइल खराब होना (mobile malfunction)
    ‎‎

हालांकि यह सारी समस्याएँ आम होती हैं, जो आपको हर गांव और मोहल्ले में आसानी से देखने को मिल जाती हैं। अगर आप लोकल बाज़ार जाकर ध्यान से देखेंगे तो कुछ दुकानदार या सर्विस देने वाले लोग हमेशा काम में बिज़ी रहते हैं। मतलब की दोस्तों इसे यह पता चलता है कि उस दुकानदार की डिमांड ज्यादा है।

‎मतलब दोस्तों साफ है कि ऐसे लोगों से आप सीधे बात कर सकते हैं कि आप उन्हें कस्टमर दिलाएँगे और बदले में वे आपको तय किया हुआ कमीशन देंगे। शुरुआत में आपको बस लोगों की परेशानियाँ समझनी होती हैं और उसी हिसाब से सही सर्विस को आगे बढ़ाना होता है।

ये भी पढे:

असल बात यह है कि आपको कुछ नया खोजने की ज़रूरत नहीं है। जो काम लोग रोज़ ढूंढते हैं, उसी को सर्विस-बेस्ड एफिलिएट से जोड़कर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।

शुरुआत करने के लिए क्या चाहिए: Step-by-Step पूरा प्लान

चलिए अब हमलोग जानते हैं कि आपको शुरुआत करने के लिए क्या चाहिए होगा तो सबसे पहले आप यह जान लीजिए की आप इस बिजनेस को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं। इसमें न भारी निवेश चाहिएं और न कोई डिग्री बस समझदारी और लगातार मेहनत।

‎तो दोस्तों हमने आपको शुरुआत करने के लिए नीचे 5 सबसे आसान Step बताएं।

‎स्टेप 1: सही लोकल सर्विस चुनें – सबसे पहले ऐसी सर्विस चुनें दोस्तों जिसकी मार्केट में डिमांड तो हो लेकिन लोग उसे खुद करना न जानते हों या उनके पास समय न उस चीज को करने के लिए।

  • उदाहरण: ग्राफिक डिजाइनिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, होम क्लीनिंग या डिजिटल मार्केटिंग इत्यादि।
  • टिप्स: ऐसी सर्विस चुनें जिसमें मार्जिन ज्यादा हो।

स्टेप 2: सर्विस देने वाले से डील करें – अब आपको दोस्तों एक ऐसे फ्रीलांसर या वर्कर को खोजना है जो कम दाम में अच्छा काम करके दे देता हो या फिर दे सके।

  • ऐसे फ्रीलांसर या वर्कर को कहाँ खोजें: इन्हें खोजने के लिए आप इन जैसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद ले सकते हैं स्थानीय मार्केट, फेसबुक ग्रुप्स, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (जैसे Fiverr, Upwork)
  • डील: उनसे बात करें कि आप उन्हें रेगुलर काम देंगे, इसलिए वे आपको होलसेल या कम रेट पर सर्विस दें।

‎स्टेप 3: प्रमोशन का तरीका चुनें – अपनी सर्विस को लोगों तक पहुँचाने के लिए मार्केटिंग प्लान बनाएं।

  • ऑफलाइन: ऑफलाइन प्रचार करने के लिए आप अपने सर्विस के लिए छोटे-छोटे पर्चे (पेपर) छपवा सकते हैं, आप अपने सर्विस का आसानी से प्रमोशन या प्रचार कर सकते हैं। अपनी सर्विस के लिए छिपाया गया छोटे-छोटे पर्चे को अपने घर, गांव और मोहल्ले में बाँट सकते हैं। इससे लोगों को आपकी सर्विस की जानकारी आसानी से मिल जाती है और जरूरत पड़ने पर वे सीधे आपसे संपर्क कर सकते हैं। यह तरीका सस्ता, सरल है। इस इस प्रकार ऑफलाइन प्रचार करने से आपको कस्टमर मिलने का संभावना बढ़ जाता है।

  • ऑनलाइन: इसमें आप कई प्रकार के सोशल मीडिया Ads प्लेटफॉर्म का सहारा लेकर अपने सर्विस का प्रचार कर सकते हैं। जैसे – इंस्टाग्राम/फेसबुक एड्स चलाएं या Google My Business पर लिस्टिंग करें।

स्टेप 4: कस्टमर को सर्विस से जोड़ें – जब कोई कस्टमर आपसे संपर्क करे, तो आप उन्हें अपना सर्विस के बारे में सब कुछ अच्छे से एक्सप्लेन करें और रेट (प्राइस) बताएं।

  • मैनेजमेंट: कस्टमर की जरूरतों को समझें और फिर अपने सर्विस प्रोवाइडर को बताएं आखिर कस्टमर की क्या जरूरत है।
  • प्राइसिंग: आपका रेट ऐसा होना चाहिए जिसमें सर्विस देने वाले की फीस + आपका कमीशन + मार्केटिंग का खर्च शामिल हो।


‎स्टेप 5: कमीशन कलेक्ट करें – काम पूरा होने के बाद कस्टमर से पेमेंट लें।

 

  • पेमेंट: कस्टमर आपको पूरा पैसा देगा। आप उसमें से सर्विस प्रोवाइडर का हिस्सा उसे देंगे और बचा हुआ हिस्सा आपका शुद्ध मुनाफा (Profit) होगा।
  • फीडबैक: कस्टमर से फीडबैक जरूर लें ताकि आपकी साख (Reputation) बने।

 

‎एक छोटा उदाहरण:

‎चलिए एक साधारण उदाहरण के माध्यम से समझाता हूं मान लो किसी कस्टमर ने लोगो डिजाइनिंग (Logo designing) की सर्विस चुनी।

‎अब आप एक डिजाइनर ढूंढा जो Upto ₹100 में Logo बनाता है। अब क्लाइंट ढूंढने के लिए आप ने Facebook पर पोस्ट डाली और एक क्लाइंट मिला। क्लाइंट से आपने Upto ₹200 लिए और फिर डिजाइनर को आपने सिर्फ ₹100 ही दिए।

‎अब ₹100 इस तरह कुछ मामलों में आपको कमीशन के रूप में लाभ मिल सकता है। यह आपकी सर्विस पर डिपेंड करता है कि आपके सर्विस का डिमांड कितना है।

लोकल सर्विस Affiliate को प्रमोट करने के आसान और सही तरीके

दोस्तों नीचे हमने सबसे आसान लोकल सर्विस प्रमोट करने के 3 तरीके दिए हैं।

  • लोकल फेसबुक ग्रुप्स: शहर के ग्रुप्स में जाकर लोगों के सवालों का जवाब दें और सर्विस सजेस्ट करें।
  • Google My Business: अपनी सर्विस को गूगल मैप्स पर लिस्ट करें ताकि पास के लोग आपको ढूंढ सकें।
  • Targeted Ads: फेसबुक या इंस्टाग्राम पर केवल अपने शहर/इलाके (Pincode) के लिए विज्ञापन चलाएं।

3 ‎Bonus Tips

  1. केवल उन्हीं सर्विसेस को प्रमोट करें जो सच में अच्छी और कस्टमर के लिए फायदेमंद हों।
  2. पुराने कस्टमर्स को अपने सर्विस का रिव्यूज या फोटो जरूर दिखाएं ताकि भरोसा बढ़े।
  3. आप कुछ अपने कस्टमर को इस तरह का लोभ दे सकते हैं जैसे मेरे जरिए बुक करने पर 10% डिस्काउंट जैसे कूपन कोड्स का इस्तेमाल करें।

कौन-कौन सी लोकल सर्विस अभी कम कॉम्पिटिशन वाली हैं?

हालांकि 2025 के Market Trends और बदलती लाइफस्टाइल के हिसाब से ऐसी 5 लोकल सर्विसेज है, जिनमें अभी डिमांड ज्यादा है लेकिन दोस्तों कॉम्पिटिशन (Competition) लगभग ना के बराबर है।

‎दोस्तों हमने आपको नीचे कम कॉम्पिटिशन वाली 5 लोकल सर्विसेज के बारे में बताया है, जिसमें अभी कॉम्पिटिशन (Competition) कम है।

  1. स्मार्ट होम सेटअप (Smart Home Setup): अलेक्सा, स्मार्ट लॉक और CCTV इंस्टॉल करना।
  2. पेट ग्रूमिंग (Pet Grooming): घर जाकर पालतू जानवरों की साफ-सफाई और कटिंग करना।
  3. एल्डरली केयर (बुजुर्गों की मदद) (Elderly Care): दवाइयों, हॉस्पिटल और छोटे कामों में बुजुर्गों की सहायता।
  4. डीप क्लीनिंग (Deep Cleaning): सोफा, मैट्रेस और चिमनी की मशीनों से गहरी सफाई।
  5. छोटे इवेंट डेकोर (small event decor): घर के फंक्शन (बर्थडे, एनिवर्सरी) के लिए बजट डेकोरेशन।


‎लेखक नोट: यह लेख लोकल मार्केट अनुभव और सामान्य रिसर्च पर आधारित है।

‎‎Disclaimer:
‎यह लेख केवल शैक्षणिक और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। कमाई व्यक्ति की मेहनत, स्किल और मार्केट पर निर्भर करती है। हम किसी भी प्रकार की कमाई की गारंटी नहीं देते।

‎‎निष्कर्ष:

‎तो मुझे आशा है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आपको काफी ज्यादा मदद मिली होगी और हमारे द्वारा बताई गई जानकारी को आप फॉलो करके Service-Based Affiliate Marketing बिजनेस शुरू कर सकते हैं मुझे आशा है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा अगर आपका कोई सुझाव हो तो आप हमें इस पोस्ट के नीचे कमेंट करके बता सकते हैं शुक्रिया।

Leave a Comment