दोस्तों आज के डिजिटल दुनिया में सोशल मीडिया हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। यह तो आप लोगों को अच्छी तरह से पता है आजकल जहां भी देखो इंस्टाग्राम !
चाहे वे गांव हो या फिर शहर हर जगह आप लोगों को देखने के लिए तो मिल ही गया होगा। कोई Reels बना रहा है या फिर कोई Reels देख रहा है। या फिर Instagram पर Post Upload कर रहा है।
लेकिन सवाल यह आता है कि जो भी लोग इंस्टाग्राम पर वीडियो या फिर Reels बना रहे हैं क्या वे लोग इंस्टाग्राम से सचमुच पैसा कमा रहे हैं अगर हां तो कितने और इंस्टाग्राम उन क्रिएटरों को कितने फॉलोवर्स या फिर कितने व्यूज पर पैसे देते हैं।
तो चलिए दोस्तों इस लेख के माध्यम से आप लोगों को बताते हैं Instagram क्या है? इंस्टाग्राम प्रोसेस क्या होता है और आप इंस्टाग्राम पर पैसे कैसे कमा सकते हैं तो चलिए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारियां।
Instagram क्या है? पुरी जानकारी।
दोस्तों Instagram एक Photo और Video शेयरिंग सोशल मीडिया ऐप है, यह ऐप आपको Playstore पर आसानी से देखने को मिल जाएगा या फिर आप एक iOS User है तो Instagram ऐप आपको App Store पर आसानी से देखने को मिल जाएगा। जैसा कि नीचे फोटो में दिखाई दे रहा है।

हालाँकि आप लोगों के जानकारी के लिए बता दूं Instagram को केविन सिस्ट्रॉम (Kevin Systrom) और माइक क्रिगर (Mike Krieger) ने मिलकर 6 अक्टूबर, 2010 को लॉन्च किया था। हालांकि कुछ सूत्रों के मुताबिक बाद में यह पता चला कि Instgram को अब मेटा कंपनी यानी की Facebook ने खरीद लिया।
इंस्टाग्राम की सबसे खास बात इसकी रील्स (Reels) और स्टोरी फीचर है, अगर कोई भी व्यक्ति इंस्टाग्राम constancy से काम करता है तो बहुत जल्दी फेमस हो सकता है। और इसके अलावा यहां आप लोग एक-दूसरे को फॉलो करके मैसेज के ज़रिए बातचीत कर सकते हैं।
Instagram account कैसे बनाएं – आसान तरीका जानें।
अब चलिए जानते हैं कि आप अपने एंड्रॉयड मोबाइल में Instagram account कैसे कुछ स्टेप को फॉलो करके आसानी से बना सकते हैं।
दोस्तों नीचे फोटो के माध्यम से Instagram account बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप गाइड दी गई है :
स्टेप 1: सबसे पहले आपको इंस्टाग्राम ऐप को इंस्टॉल करना होगा, इसके लिए आप अपने मोबाइल फोन के प्ले स्टोर को खोलें और सर्च करें ‘Instagram‘ और install करें।

स्टेप 2: ऐप इंस्टॉल हो जाने के बाद उसे खोलें। ऐप खोलने के बाद, आपको लॉगिन स्क्रीन दिखाई देगी।

स्टेप 3: अब आप Create New Account” (नया अकाउंट बनाएँ) या फिर “Sign up with Email or Phone Number” (ईमेल या फ़ोन नंबर से साइन अप करें) पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब आपको दो विकल्प दिखाई देंगे। पहला, मोबाइल नंबर (Mobile Number) से अकाउंट बनाने का और दूसरा, ई-मेल आईडी (Email I’d) से। अब आप जिस भी माध्यम से account बनाना चाहते हैं, उसे बस दर्ज करें। और जानकारी दर्ज करने के बाद “Next” पर क्लिक करें।

स्टेप 5: अब आपके द्वारा दर्ज किए गए फ़ोन नंबर या ईमेल पर इंस्टाग्राम एक तरफ से 6-अंकों का पुष्टिकरण कोड (Confirmation Code) आएगा।
उस 6-अंकों का पुष्टिकरण कोड देकर “Next” पर क्लिक करें।

स्टेप 6: अब आप अपना पूरा नाम लिखें (Full Name) और एक मजबूत पासवर्ड बनाएँ (जिसमें अक्षर, संख्या और सिंबल शामिल हों)
स्टेप 7: अब आप आपना जन्मतिथि (Birthday) दर्ज करें। और हां इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाने के लिए आपकी उम्र कम से कम 13 साल होनी चाहिए। जन्मतिथि (Birthday) दर्ज करने के बाद Next पर क्लिक करें।

स्टेप 8: अब आपको अपना Username चुनने के लिए कहा जाएगा। या फिर Instagram आपके नाम के आधार पर पहले से एक default username देगा। आप उसे स्वीकार कर सकते हैं या “Change Username” पर क्लिक करके अपना मनपसंद यूजरनेम बना सकते हैं। यूजरनेम देने के बाद “Next” पर क्लिक करें।

स्टेप 9: अब आपके सामने Instgram का जो नियम व शर्तें (Terms and condition) होगा उसे पढ़कर “Agree” (मैं सहमत हूँ) या “Sign Up” (साइन अप करें) पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
स्टेप 10: अब आपको अपना profile picture लगाने को बोला जाएगा तो इसके लिए Add Picture” (तस्वीर जोड़ें) पर क्लिक करें। अपनी गैलरी से फोटो लेकर लगा सकते हैं या फिर आप चाहे तो इसे “Skip” (छोड़ें) करके बाद में भी profile picture लगा सकते हैं।
इंस्टाग्राम पर वीडियो कैसे पोस्ट करें?
तो दोस्तों अब चलिए जानते इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कैसे कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं:
- सबसे पहले instgram को open करें।
- अब उसके बाद आपको “+” (प्लस) का आइकन दिखने को मिलेगा उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने पोस्ट करने के विकल्प आ जाएंगे। नीचे गैलरी देखने को मिलेगी, उस पर क्लिक करें।
- अब आप जो भी Video या Reels Post करना चाहते हैं उसे अपने gallery से सेलेक्ट कर लें।
- वीडियो क्लिप को चुनने के बाद, नीचे Audio, Text, Sticker, Effect, Add to Reels, Overlay, Captions, Voice Over, Filters और Import Audio जैसे कई option दिखाई देते हैं। इन option की मदद से आप अपनी video या Reels में अपने अनुसार चुन सकते हैं, टेक्स्ट और स्टीकर लगा सकते हैं, फिल्टर और इफेक्ट्स इस्तेमाल कर सकते हैं, वॉइस ओवर डाल सकते हैं और जरूरत के अनुसार वीडियो की लंबाई को ट्रिम करके उसे और आकर्षक बना सकते हैं।
- अब अपने Video या Reels के अनुसार अपनी पोस्ट के लिए कैप्शन और हैशटैग लिख सकते हैं, और फिर उसके बाद लोगों को टैग कर सकते हैं, और साथ में Location जोड़ सकते हैं।
- नीचे आपको और भी कई प्रकार के विकल्प देखने को मिलेंगे, लेकिन उनमें से मुख्य (Main) महत्वपूर्ण सेटिंग को ऑन करने के लिए ‘More option’ पर क्लिक करें।
- Upload at highest quality को enabled कर ले जिससे जब भी Reels post करेंगे तो आपकी post high quality में post होगी।
Instagram कब पैसे देता है?
दोस्तो, लगभग हर व्यक्ति के मन में यह सवाल जरूर होता है, कि इंस्टाग्राम अपने क्रिएटरों को कब पैसा देता है? हालांकि देखिए इंस्टाग्राम पर पैसे कमाने के लिए कुछ नियम और शर्तों का पालन करना पड़ता है तभी जाकर आप इंस्टाग्राम से कमाई कर सकते हैं।
नीचे दिए गए 5 स्टेप्स को अगर आप फॉलो करते हैं तो आप भी इंस्टाग्राम से कमाई कर सकते हैं।
1. एक अच्छा Niche चुनें – जी हां एक ऐसा Niche का चुनाव करें जिसमें कम समय में और कम मेहनत में काफी अच्छा खासा ग्रोथ हो।
2. Professional profile बनाएं – अगर आप अच्छा ग्रोथ पाना चाहते हैं, तो हमेशा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को Professional profile में बदल कर रखें। वैसे दोस्तों प्रोफेशनल प्रोफाइल बनाने के लिए, आपको अपनी DP, Username, BIO पर ध्यान देना होगा।
3. High Quality Reels बनाएं – दोस्तों, इंस्टाग्राम पर जल्दी ग्रो होने और कमाई के लिए हाई क्वालिटी रील्स बनाना काफी महत्वपूर्ण और जरूरी होता है। आपका रील्स की क्वालिटी ही यह तय करती है कि आपको कितनी जल्दी रीच, व्यूज़ और फॉलोअर्स मिलेंगे।
4. Daily Content पोस्ट करें – अपने Instgram I’d को जल्दी से ग्रो करने के लिए आपको अपने Instagram account पर Regular content पोस्ट करें। जिनसे आपकी instagram account का रीच, व्यूज़ और फॉलोअर्स धीरे-धीरे बढ़ने शुरू हो जाएगा।
5. Monetization Option On करें – दोस्तों जब आप Instagram पर constancy और मेहनत से काम करते हैं बीना instgram का policy break किए तब आप अगर आपका इंस्टाग्राम अकाउंट मोनेटाइजेशन (monetization) के लिए एलिजिबल हो जाए तब आपको Instagram से पैसे कमाने का काफी सारा विकल्प मिल जाएगा।
उदाहरण:
- Ads revenue
- Reels Bonus
- Subscription
- Brand Promotion
Instagram पर इन सारे विकल्प को चुनकर आप कमाई शुरू कर सकते हैं वैसे आपकी कमाई आपके रिच पर निर्भर करती इसलिए आप ओरिजिनल कंटेंट डालें और अपने अकाउंट पर अच्छा इंगेजमेंट बनाए रखें।
Instagram पर वीडियो डालने से कितने पैसे मिलते हैं?
दोस्तों अगर आपके मन में यह सवाल है कि इंस्टाग्राम पर वीडियो डालने से कितने पैसे मिलते हैं तो हम सीधे-सीधे आपको बता दे इंस्टाग्राम अपने creator को सीधे पैसे नहीं देते हैं। बल्कि कमाई करने का कई प्रकार का फीचर प्रदान करते हैं।
उदाहरण:
- एफिलिएट मार्केटिंग (Affiliate Marketing) – दोस्तों आसान भाषा में यूं कहें तो इसमें आपको किसी कंपनी के प्रोडक्ट का affiliate लिंक लेकर अपने रील, स्टोरी या बायो के माध्यम से Sell करवाते हैं जब प्रोडक्ट बिक्री हो जाते हैं तब आपको कमीशन मिलता है। और इतना ही नहीं जितने ज्यादा लोग आपका लिंक पर क्लिक करके खरीदारी करेंगे, उतनी ही आपकी कमाई बढ़ेगी।
- ब्रांड पार्टनरशिप (Brand partnership) – जब आपके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अच्छा खासा फॉलोअर्स और अच्छा खासा Views आने लगते हैं।
तब कई Brands आपसे संपर्क करके अपने सर्विस या फिर अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन करवाने में दिलचस्पी रखते हैं हालांकि ब्रांड यह देखते हैं कि आपके कितने फॉलोअर्स हैं और आपकी पोस्ट पर कितना अच्छा लाइक, कमेंट और शेयर आता है। आम तौर पर अगर आपकी रील या पोस्ट पर करीब 10 हजार व्यूज़ आते हैं, तो एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए ₹1000 से ₹2,000 या उससे भी ज्यादा की कमाई हो सकती है।
अंतिम निष्कर्ष।
तो दोस्तों, जैसा कि हमने इस लेख में जाना कि आज के समय में इंस्टाग्राम सिर्फ मनोरंजन ऐप नहीं रहा बल्कि पैसे कमाने का एक जरिया बन चुका है। हमने ऊपर सारे स्टेप्स को स्टेप बाय स्टेप जाना।
यहां तक की इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने से लेकर इंस्टाग्राम से पैसे कमाने तक का पूरा प्रोसेस लेकिन फिर भी आपके मन में कुछ भी डाउट हो तो आप बेझिझक आप इस पोस्ट के नीचे कमेंट कर सकते हैं मैं उसका उत्तर अवश्य दूंगा धन्यवाद।







