दोस्तों, आज के समय में हर व्यक्ति ऑनलाइन पैसे कमाने की बात करता है। और क्यों ना करें, हर कोई अपना कोई ना कोई पैसे कमाने का साधन बनाना चाहता है। तब हमने एक चीज़ नोटिस की, हमारे आसपास यानी कि गांव और मोहल्ले में ही कमाई के बहुत सारे साधन हैं, यूं कहें तो मौजूद हैं। लेकिन हम लोगों को समझ नहीं आता कि हमें कौन-सी कमाई का साधन अच्छा कमाई दे सकता है। अगर हम उन्हें पहचान लें, तो हम आने वाले समय में अच्छी कमाई कर सकते हैं।
इन्हीं सभी में से एक ऐसा कमाई का साधन है, और वह है हाइपर लोकल सर्विसेज। जिसका अर्थ होता है, आपके घर के पास वाली दुकान का सामान ऐप के ज़रिए आपके दरवाज़े तक पहुँचना। मैंने खुद इस मॉडल बिज़नेस को समझा और महसूस किया कि यह कम कॉम्पिटिशन और ज़्यादा भरोसे वाला तरीका है।
इस लेख में हम स्टेप-बाय-स्टेप आप लोगों को बताएंगे, हाइपर लोकल सर्विस क्या होती है, इसे स्टार्ट करने के लिए शुरुआती स्टेप्स क्या-क्या हैं, और भी बहुत कुछ। तो चलिए जानते हैं।
हाइपर लोकल सर्विस क्या होती है और यह क्यों खास है? पुरी जानकारी
दोस्तों, यह एक ऐसा बिज़नेस मॉडल है, जो किसी छोटे गांव या फिर शहरों से शुरू किया जा सकता है। मूल रूप से इस बिज़नेस मॉडल में ग्राहकों को तुरंत सामान या सेवाएं पहुँचाने पर आधारित होता है, जिसका मुख्य लक्ष्य ग्राहकों को तेज़ी से डिलीवरी और सुविधा देना होता है।
इसे और भी आसान भाषा में समझें, तो अपने आसपास के एरिया में दी जाने वाली सर्विस। जैसे कि मेरे शहर में लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए सही व्यक्ति नहीं मिल पाता, जैसे इलेक्ट्रिशियन, मोबाइल रिपेयर, ट्यूशन, सफाई, या होम डिलीवरी।
ये सारी ज़रूरतें रोज़ की हैं और हमेशा रहती हैं, जिससे कई सारे व्यक्ति ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ज़्यादा अपने आसपास के लोकल लोगों पर भरोसा करते हैं। मतलब कि आसपास के व्यक्तियों को हाइपर लोकल सर्विस के माध्यम से उनकी ज़रूरतों को पूरा करना ही हाइपर लोकल सर्विस का बड़ा उद्देश्य होता है।
अपने लोकल एरिया की ज़रूरतों को पहचानें: कहाँ है मौके?
हालांकि, इसे पहचानने के लिए कई तरीके होते हैं। अगर मैं अपनी राय दूँ, तो सबसे पहले मैंने अपने मोहल्ले में ध्यान देना शुरू किया। मैंने देखा कि लोगों को क्या चाहिए, उन्हें किस चीज़ की ज़रूरत है, या फिर वे अक्सर क्या पूछते रहते हैं। जैसे कि, घर पर ट्यूशन कौन देता है? कोई अच्छा प्लंबर जानते हो? या कोई अच्छा घरों का वायरिंग करने वाला मिस्त्री है? इत्यादि।
तभी मुझे समझ में आया कि क्यों ना इन सर्विसेज़ को एक सिस्टम में जोड़ दूँ। तो यह कमाई का एक अच्छा ज़रिया बन सकता है।
वैसे आप लोग अपने लोकल एरिया की ज़रूरतों को इस तरह या फिर इस प्रकार से पहचान सकते हैं बस आपको इस बातों पर ध्यान देना है कि लोग किस बात से परेशान हैं या उन्हें क्या करने में आलस आता है।
उदाहरण:
- पूजा का सामान (Puja items)
- छोटी मरम्मत और मेंटेनेंस (Home Services)
- लाउंड्री और प्रेस (laundry and press)
- ताजा दूध और डेयरी (Fresh milk and dairy)
- दवाइयों की डिलीवरी (delivery of medicines)
पूजा का सामान: रोज़ सुबह ताज़ा फूल और पूजा की सामग्री घर पहुँचाना।
छोटी मरम्मत और मेंटेनेंस: जब नल टपकता है या बिजली का बोर्ड खराब होता है, तो लोग अच्छे मिस्त्री के लिए परेशान रहते हैं।
लाउंड्री और प्रेस: कपड़े ले जाना और प्रेस करके वापस पहुँचाना।
ताजा दूध और डेयरी: सुबह-सुबह ताज़ा दूध, पनीर या छाछ की डिलीवरी।
दवाइयों की डिलीवरी: महीने भर की दवाइयां समय पर पहुँचाना।
स्टार्ट करने के लिए शुरुआती स्टेप्स: कैसे बनाएं अपना प्लान?
दोस्तों, जब मैंने हाइपर लोकल सर्विस शुरू करने का प्लान किया था। तब मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि मैं कहां से शुरू करूं थोड़ा बहुत रिसर्च वगैरा करने के बाद मुझे समझ में आ गया। बिना प्लान के शुरुआत करना सही नहीं होगा अगर मुझे इस बिजनेस को लंबे समय तक चलाने हैं तो मुझे प्लेन के हिसाब से काम करना होगा।
इसलिए मैंने दिन रात रिसर्च करने के बाद मैंने एक आसान और प्रैक्टिकल प्लान बनाया, जिसे कोई भी फॉलो कर सकता है। सबसे पहले मैंने अपने आसपास के लोकल एरिया में जाकर घूम घूम कर ध्यान से देखा।
तो मुझे लोगों का जरूरत समझ आ गया आखिर लोगों को किन किन सर्विसेज की सबसे ज्यादा जरूरत होती है और किन कामों के लिए उन्हें बार-बार अपने कामों को छोड़कर जाना पड़ता है या फिर जान-पहचान ढूंढते हैं। इससे मुझे यह साफ हो गया कि डिमांड कहां है।
ये भी पढे:
फिर इसके बाद मैंने प्लान किया कि शुरुआत में बहुत सारी सर्विस चुनने की बजाय किसी एक ही सर्विस पर अच्छे से फोकस किया जाए। क्योंकि जब हम हजारों काम करने के बजाय किसी एक काम को करते हैं तो आने वाले भविष्य में हमारे लिए फायदेमंद साबित होता है।
दोस्तों मैंने अपने लोकल एरिया मैं जाकर सर्विस प्रोवाइडर से बातचीत करके उन्हें बताया कि मैं उनके लिए ग्राहक लाऊंगा और बदले में एक छोटा कमीशन लूंगा। इसके लिए सर्विस प्रोवाइडर तैयार हो गया जिससे यह तरीका दोनों के लिए फायदेमंद रहा।
वैसे लोगों को सर्विस देने के लिए हमने शुरुआत में WhatsApp App उपयोग किया और साथ ही मैंने पहले ही चार्ज और कमीशन अपने हिसाब और अपने सर्विस के हिसाब से तय कर लिया। इस तरह सही प्लान के साथ शुरुआत करना मेरे लिए सबसे जरूरी स्टेप और फायदेमंद साबित हुआ।
दोस्तों हमारे ही तरह एक सफल प्लान बनाने के लिए आप नीचे दिए गए इन 5 स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1: अपने आस पास के लोकल एरिया की जरूरत को समझें आप इस चीज पर ध्यान दें आसपास के लोगों को किस सर्विस की बहुत ज्यादा जरूरत है जैसे की लाउंड्री और प्रेस, होम ट्यूशन, होम डिलीवरी दूध एवं राशन का सामान इत्यादि। जो रोजाना हर व्यक्ति उपयोग करता है उसी समस्याओं पर ध्यान दें और वही सर्विस चुनें जिसकी डिमांड बार-बार आती हो।
स्टेप 2: अगर अपने प्लान कर लिया है कि हाइपर लोकल सर्विसेज से कमाई करने का तो शुरुआती तौर पर एक ही सर्विस से शुरुआत करें जिससे आप अपने ग्राहकों को अच्छी सर्विस दे पाएंगे।
स्टेप 3: आप अपने एरिया या लोकल सर्विस प्रोवाइडर से बात करें उन्हें अपने प्लान को सही से एक्सप्लेन और उन्हें बताएं कि आप उनके लिए ग्राहक लाएंगे। इसके बदले एक छोटा कमीशन तय करें। ताकि सर्विस प्रोवाइडर आपकी बातों को समझें और आपके साथ काम करने के लिए तैयार हो जाए
स्टेप 4: आप अपने काम मैनेज हिसाब किताब करने के लिए एक कॉपी और पेन रख सकते हैं या फिर एक और आसान तरीका शुरुआत में मोबाइल, WhatsApp और एक नोटबुक काफी होती है। हर काम और हर चीज को Note करने के लिए।
स्टेप 5: दोस्तों आप शुरुआती तौर में यह जरूर तय करें कि आप किस तरह से पैसे कमाएंगे जैसे की चार्ज या कमीशन के जरि ताकि होने वाले भविष्य में आपको कन्फ्यूजन ना रहे।
लोकल कम्युनिटी में अपनी सर्विस को कैसे प्रमोट करें?
दोस्तों जब मेरे मन में हाइपर लोकल सर्विस शुरू करने की बात आई तो यह मेरे लिए एक सबसे बड़ी चुनौती थी की लोगों तक अपने सर्विस की जानकारी कैसे पहुंचाऊंगा क्योंकि लोकल एरिया में विज्ञापनों के द्वारा विज्ञापन चलाना मेरे हिसाब से सही नहीं था।
फिर मुझे समझ में आया अगर मुझे इस बिजनेस में सफल होना है तो लोगों का भरोसा और पहचान ही हमारे लिए सफल साबित होगा इसलिए मैंने शुरुआत अपने आसपास के नजदीकी लोगों से ही की।
सबसे पहले मैंने अपने आसपास की जितने भी जान पहचान के दोस्त और पड़ोसियों थे उन्हें मैंने अपनी सर्विस के बारे में पूरी जानकारी दिया तब किसी एक व्यक्ति को अच्छी सर्विस मिली तो उसने खुद दूसरों को बताया इस तरह मुंह जवानी प्रचार होने लगा जिससे और भी ग्राहकों को लाना मेरे लिए और भी आसान बना दिया।
शुरुआती तोर पर मैंने लोकल WhatsApp ग्रुप्स का इस्तेमाल किया। अपने सर्विस और ग्राहक को मैनेज और जानकारी देने के लिए इससे लोगों को लगा कि मैं सिर्फ प्रमोशन नहीं कर रहा, बल्कि उनकी मदद कर रहा हूँ। मैंने नजदीकी यूं कहे तो आसपास के दुकानदारों से भी संपर्क किया और उनसे कहा कि अगर कोई ग्राहक सर्विस के बारे में पूछे, तो आप मेरा नंबर शेयर कर दें। इससे मुझे और नए कस्टमर मिलने लगे।
सबसे जरूरी बात जो मैंने सीखी, वह यह थी कि अगर सर्विस की क्वालिटी अच्छी होगी, तो प्रमोशन अपने-आप हो जाएगा। भरोसा ही लोकल कम्युनिटी में सबसे बड़ा मार्केटिंग टूल है।
किस तरह की हाइपर लोकल सर्विसेज अभी कम कॉम्पिटिशन वाली हैं?
नीचे दिए गए 20 कम कॉम्पिटिशन वाले हाइपर लोकल सर्विसेज में से आप किसी भी एक सर्विस का चुनाव करके अच्छी कमाई कर सकते हैं।
- ऑर्गेनिक सब्जी-फल सप्लाई
- सोफा और कारपेट क्लीनिंग
- घर पर मोबाइल रिपेयर सर्विस
- पेट डॉग वॉकिंग सर्विस
- पूजा सामग्री होम डिलीवरी
- ड्राइविंग सीखाने की सर्विस
- स्कूल बच्चों की ट्यूशन सर्विस
- मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट एजेंट
- ट्रैक्टर/मशीन बुकिंग सर्विस (गांव)
- WiFi/Router सेटअप हेल्प
- घर-घर अखबार सप्लाई
- फसल कटाई मजदूर कनेक्ट सर्विस
- कंप्यूटर बेसिक ट्रेनिंग (घर पर)
- पौधों की देखभाल
- RO सर्विस और फिल्टर बदलने की सर्विस
- लोकल किराना डिलीवरी (WhatsApp ऑर्डर)
- पानी के कैन (20 लीटर) डिलीवरी
- सिलाई सर्विस
- ब्लाउज/सलवार कस्टम सिलाई
- लोकल दूध और डेयरी प्रोडक्ट सप्लाई
अंतिम निष्कर्ष
तो दोस्तों मुझे आशा है कि इस लेख के माध्यम से आपको हाइपर लोकल सर्विसेज क्या है और हाइपर लोकल सर्विसेज से पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं, इसकी पूरी और सही जानकारी मिल गई होगी। हमने इसमें बताया कि किस तरह आप अपने ही शहर या मोहल्ले से कम लागत में एक अच्छा कमाई का जरिया बना सकते हैं।
अगर आपको इसलेकर संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप हमें बेझिझक इस लेख के नीचे कमेंट करके बताएं और यह लेख से आपको थोड़ी सी भी हो तो अपने दोस्तों और जरूरतमंद लोगों के साथ जरूर शेयर करें।






