Cyber security क्या है? पुरी जानकारी

By CASHPANDA.IN

Updated on:

दोस्तों, कभी ना कभी आपके मन में Cyber security क्या है? यह विचार तो ज़रूर आया होगा। या फिर आपने internet पर इसके बारे में search करके जानकारी प्राप्त भी की होगी, या फिर जानकारी प्राप्त करने के लिए सोच रहे होंगे।

‎लेकिन कोई बात नहीं। इस लेख के माध्यम से मैं आप लोगों को जो जानकारी देने वाला हूँ, वह सबसे आसान तरीके में रहेगी। मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी तरह से समझ में आ सके।

‎तो चलिए, अगर आप जानना चाहते हैं कि साइबर सुरक्षा क्या है, इसका definition, यह कैसे काम करता है, और इसके प्रकार क्या-क्या हैं। इस लेख में हम बारीकी से समझेंगे। और अगर आप इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ लेंगे, तो आपको full information पता चल जाएगी।

Cyber Security क्या है?

‎दोस्तो, Cyber Security का मतलब आसान भाषा में समझें तो Cyber Security का अर्थ है हमारे data को सुरक्षित रखना, जैसे कि कंप्यूटर, मोबाइल, यहाँ तक कि हमारी जानकारी को इंटरनेट पर बचाकर रखना।

‎यूं कहें तो इसके द्वारा hardware और software के माध्यम से data को और भी secure रखा जाता है, जिससे किसी भी तरह से data की चोरी होने की संभावना लगभग 0% हो जाती है। जिससे व्यक्ति के document और files सही-सलामत रहते हैं, मतलब कि सुरक्षित रहते हैं।

‎वैसे तो आप लोग अच्छे से जानते हैं कि आज के समय में हर जगह, चाहे वह कोई गाँव हो या फिर शहर, हर व्यक्ति अपने मोबाइल से ही कारोबार करता है। चाहे वह बैंक का काम हो, या फिर किसी भी प्रकार की online shopping हो, या फिर किसी प्रकार का लेन-देन करना हो।

‎ऐसे में, अगर हमारी जानकारी किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग जाए, तो पैसा चोरी हो सकता है, या मोबाइल hack हो सकता है। इसलिए हमारे साथ ऐसा कोई धोखा न हो, Cyber Security हमें ऐसे ही online चोरों और धोखेबाज़ों से बचाने का काम करती है।

‎दोस्तों, अगर आसान शब्दों में समझें तो Cyber Security दो शब्दों से मिलकर बनी है – Cyber और Security।
‎Cyber का मतलब होता है इंटरनेट से जुड़ी हर चीज़, जैसे मोबाइल, कंप्यूटर, जानकारी, नेटवर्क, टेक्नोलॉजी, ऐप और data।

‎वहीं Security का मतलब होता है सुरक्षा। यानी मोबाइल और कंप्यूटर को सुरक्षित रखना, इंटरनेट के रास्ते आने-जाने वाली जानकारी की रक्षा करना, ऐप्स को सुरक्षित रखना और हमारी ज़रूरी जानकारी को गलत लोगों से बचाना।
‎सीधे शब्दों में कहें तो Cyber Security इंटरनेट की दुनिया में हमारी हर तरह की जानकारी की रखवाली करती है।

Cyber Security क्यों जरूरी है?

1. हमारा ऐसा कोई भी data, जो सिर्फ हमारा होता है और जिस पर हमारा ही हक होता है, उसे सुरक्षित रखना बहुत ज़रूरी है। जैसे, अगर आपकी अपनी कोई कंपनी है, तो उस कंपनी से जुड़ी जानकारी, Files और जरूरी Document सिर्फ आपके लिए होते हैं। अगर ये जानकारी किसी गलत इंसान के हाथ लग जाए, तो वह इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है।

‎इसी से बचने के लिए Cyber Security काम आती है। यह हमारे ज़रूरी data को चोरी होने से बचाती है और यह सुनिश्चित करती है कि कोई दूसरा व्यक्ति बिना अनुमति हमारी जानकारी का इस्तेमाल न कर सके।

‎2. हमारे निजी डाटा जैसे कि Contact, Photo, Video और Document या अन्य किसी भी प्रकार के Data जो हमारे कंप्यूटर या हमारे Android मोबाइल में रहता है उसको सुरक्षित रखने के लिए Cyber Security जरुरी है।

‎3. National Security के लिए भी Cyber Security बहुत जरुरी है. National Security का मतलब है की आजकल हमारे देश के Defence System में भी साइबर अटैक होते हैं।

‎4. हमारे बैंक से जुड़ी जानकारी, जैसे ATM कार्ड, account नंबर, UPI और बाकी पैसों का हिसाब–किताब बहुत ज़रूरी होता है। अगर यह सब जानकारी सुरक्षित नहीं रही, तो कोई भी गलत आदमी हमारे खाते से पैसे निकाल सकता है।

‎आजकल गाँव हो या शहर, सब लोग मोबाइल से ही बैंक का काम करते हैं। पैसे भेजना हो, निकालना हो या बैलेंस देखना हो, सब कुछ internet से हो जाता है। इसलिए हमारे बैंक और पैसों से जुड़ा data सुरक्षित रहे, इसी काम के लिए Cyber Security बहुत ज़रूरी होती है।

‎5. कुछ ऐसे data या information भी होते हैं, जो बहुत ज़्यादा ज़रूरी और संवेदनशील होते हैं। जैसे कि आज के समय में सरकारी दफ्तरों के ज़्यादातर काम भी इंटरनेट के माध्यम से ही किए जाते हैं।

‎अगर किसी सरकारी दफ्तर का data लीक हो जाता है, तो इससे देश और आम जनता को भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए इस तरह के महत्वपूर्ण और गोपनीय data को सुरक्षित रखने के लिए Cyber Security का होना बहुत ज़रूरी है।

ये भी पढे:

Cyber Attack क्या होता है?

‎दोस्तो, वैसे देखा जाए तो आज के डिजिटल समय में हमारा लगभग हर काम internet के माध्यम से हो जाता है। चाहे अ Online Banking, Mobile Recharge,  Online work और सोशल मीडिया, ऐसे में Cyber Attack एक गंभीर समस्या बन चुकी है।

‎Cyber Attack का आसान शब्दों में अर्थ होता है हमारे मोबाइल, कंप्यूटर, नेटवर्क, वेबसाइट या डिजिटल डाटा पर जानबूझकर किया गया ऑनलाइन हमला। इसका मुख्य उद्देश्य होता है लोगों की personal data चुराना, जैसे की Photo, video, Contact या पैसों की ठगी करना, सिस्टम को नुकसान पहुँचाना।

‎और दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की Cyber Attack अक्सर हैकर्स द्वारा किया जाता है, हैकर्स अक्सर फर्जी वेबसाइट, फर्जी Email, वायरस या खतरनाक लिंक के ज़रिये लोगों को धोखा देते हैं।

‎दोस्तों हालांकि आज के समय में आम लोग ही नहीं बल्कि बड़ी कंपनियाँ, बैंक और सरकारी विभाग भी Cyber Attack का शिकार हो रहे हैं। इसलिए Cyber Attack को समझना और उससे बचाव के तरीकों को जानना बहुत जरूरी है। सही जानकारी, सतर्कता और सुरक्षित ऑनलाइन आदतों के माध्यम से हम खुद को और अपने डाटा को इन साइबर खतरों से सुरक्षित रख सकते हैं।

‎1. Password Attack – कभी भी Weak Password या Same Password का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि हैकर कमजोर या बार-बार उपयोग किए गए पासवर्ड का आसानी से फायदा उठा लेते हैं। हैकर अक्सर पासवर्ड पता करने के लिए Brute Force या Guessing Method का इस्तेमाल करते हैं और बार-बार अलग-अलग पासवर्ड ट्राय करते रहते हैं, जब तक सही पासवर्ड न मिल जाए। ऐसी लापरवाही से हमारे ई-मेल, सोशल मीडिया और बैंकिंग अकाउंट हैक होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

‎2. Malware Attack – अक्सर हैकर्स हमारे उत्तर को चुराने के लिए खतरनाक सॉफ्टवेयर जैसे वायरस, स्पायवेयर या हमारे मोबाइल या कंप्यूटर में घुस जाते हैं। जिससे यह हमारे निजी जानकारी को आसानी से चुरा सके उदाहरण – Photos, Video, Contect इत्यादि।

‎3. Spoofing Attack – में ठग नकली कॉल, मैसेज या वेबसाइट बनाकर खुद को असली बैंक, कंपनी या जान-पहचान वाला दिखाते हैं। गाँव-देहात में लोग आसानी से भरोसा कर लेते हैं और अपनी जानकारी दे बैठते हैं। इसी भरोसे का फायदा उठाकर ठगी की जाती है।

‎साइबर अपराध के प्रकार

‎दोस्तों, आज के डिजिटल युग में यूं कहे तो जैसे-जैसे मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ते जा रहा है वैसे ही साइबर अपराध भी तेजी से बट रहे डीजे साइबर अपराध के मुख्य 3 प्रकार आसन भाषा में बताए गए।

‎1. Salami Slicing Attack: “सलामी स्लाईसिंग अटैक” को “सलामी धोखाधड़ी” भी कहते हैं. ऐसे साइबर अपराध में अपराधी बहुत सारे छोटे-छोटे अटैक कर के एक बड़े अटैक को अंजाम देता है. हमलावर ग्राहकों की जानकारी जैसे बैंक/डेबिट कार्ड के डिटेल्स का इस्तेमाल कर के बहुत छोटी मात्रा में पैसे की कटौती करते हैं.

‎2. Cyber Theft: इस प्रकार के साइबर अपराध में हैकर किसी Copyright कानून का उल्लंघन करता है, यह साइबर अपराध का एक हिस्सा है जिसका अर्थ है कि कंप्यूटर या इंटरनेट के माध्यम से की गई चोरी. इसके अंतर्गत पहचान की चोरी, पासवर्ड की चोरी, सूचना की चोरी, इंटरनेट समय की चोरी आदि शामिल हैं.


‎3. Spoofing: इस प्रकार के साइबर हमलों में Hacker की अन्य इंसान की पहचान(Identity) का इस्तेमाल कर के किसी बड़े Server या बड़ी कंपनी के सिस्टम में अटैक कर सकता है. इस अटैक का सहारा लेकर कोई हैकर किसी की ज़िन्दगी बर्बाद कर सकता है.

‎साइबर सुरक्षा के प्रकार

‎1. Antivirus Security – ज़्यादातर लोग अपने कंप्यूटर में Antivirus सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करके रखते हैं, जो सिस्टम को अलग-अलग तरह के वायरस और खतरनाक फाइलों से सुरक्षित रखता है। कंप्यूटर में हमारी कई जरूरी और निजी जानकारी सेव रहती है, इसलिए उसे सुरक्षित रखना बहुत जरूरी होता है।

‎2. Network Access Control इसके द्वारा Unauthorized उपयोगकर्ताओं और उपकरणों को नेटवर्क से बाहर रखने का कार्य किया जाता है. NAC नेटवर्क की कार्यक्षमता की सुरक्षा करती है।

‎यह सुनिश्चित करती है कि केवल अधिकृत उपयोगकर्ता और डिवाइसों तक ही इसकी पहुँच हो. नेटवर्क ऑपरेटर तय करते हैं कि कौन से उपकरण या एप्लिकेशन एंडपॉइंट सुरक्षा आवश्यकताओं का अनुपालन करते हैं और उन्हें नेटवर्क एक्सेस की अनुमति दी जाएगी या नहीं.

‎3. Online Froud – में अक्सर ठग UPI, ATM या KYC Update के नाम पर कॉल या मैसेज करते हैं। वे लोगों से OTP, कार्ड डिटेल या लिंक पर क्लिक करवाकर पैसे निकाल लेते हैं। थोड़ी सी लापरवाही से बैंक अकाउंट खाली हो सकता है, इसलिए हमेशा सतर्क रहना बहुत जरूरी है।

‎4. Email Security – अगर आप Gmail का उपयोग करते हैं तो आपने देखा होगा की कुछ Emails Spam फोल्डर में चली जाती हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योकि Network में Email Security के लिए Spam Filters लगाए जाते हैं. जिससे हानिकारक Emails को यूजर की पहुच से दूर रखा जा सके क्योकि अधिकतर अपराध Email Phishing के जरिये ही किया जाता है.

‎5. Fake Website / App – अक्सर ठग बड़ी-बड़ी कंपनी का असली जैसी नकली वेबसाइट या ऐप बनाकर लोगों को फँसा कर ठग करने में कामयाब हो जाते हैं इसलिए सतर्क करें।

साइबर सुरक्षा के फायदे 

  • इसकी मदद से हम Unauthorized Access से सुरक्षित रह सकते हैं जिससे किसी भी प्रकार के डाटा लोस का खतरा नहीं रहेगा.
  • आपके पर्सनल और संवेदनशील डाटा को एक सुरक्षा कवच प्रदान किया जाता है ताकि हैकर आपका आर्थिक या मानसिक शोषण न कर सके.
  • आज लोग ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और डिजिटल पेमेंट ज्यादा करते हैं। साइबर सुरक्षा बैंकिंग ऐप, UPI और कार्ड से होने वाले लेन-देन को सुरक्षित बनाती है, जिससे भरोसे के साथ ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।
  • आजकल ऑनलाइन कैश Transaction काफी प्रचलन में है इसीलिए साइबर सुरक्षा के साथ सुरक्षित Transaction कर सकते हैं.
  • साइबर सुरक्षा बच्चों, छात्रों और आम लोगों को सुरक्षित तरीके से इंटरनेट इस्तेमाल करना सिखाती है। इससे गलत वेबसाइट, खतरनाक ऐप और साइबर अपराधों से दूरी बनी रहती है और इंटरनेट का सही व सुरक्षित उपयोग संभव होता है।

निष्कर्ष

‎दोस्तो, Cyber security को समझना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उस पर ध्यान देना। हालांकि आजकल लोग मीठी-मीठी बातों वाले मैसेज भेजकर ठगी करते हैं, इसलिए किसी भी अनजान लिंक पर जल्दीबाज़ी में क्लिक नहीं करना चाहिए। हर अकाउंट के लिए मजबूत पासवर्ड रखें और अपनी जानकारी किसी से साझा न करें। आपको हमारा यह लेख Cyber security kya hai? कैसा लगा हमें Comments करके जरूर बताएं और यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे जरूर शेयर करें।

‎FAQ 1: Cyber Security क्या है?

‎Cyber Security डिजिटल डिवाइस, नेटवर्क और डेटा को ऑनलाइन खतरों से सुरक्षित रखने की प्रक्रिया है।

‎FAQ 2: Cyber Security क्यों जरूरी है?

‎यह हमारी पर्सनल जानकारी, बैंक डिटेल्स और ऑनलाइन अकाउंट्स को हैकिंग व फ्रॉड से बचाती है।

‎FAQ 3: Cyber Crime क्या होता है?

‎इंटरनेट के माध्यम से किया गया कोई भी अपराध Cyber Crime कहलाता है।

FAQ 4: Cyber Attack क्या है?

‎जब कोई हैकर सिस्टम या अकाउंट को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है, उसे Cyber Attack कहते हैं।

‎FAQ 5: सबसे आम Cyber Crime कौन-सा है?

‎Phishing, Online Fraud, OTP Scam और Social Media Hacking सबसे आम हैं।

‎FAQ 6: आम व्यक्ति Cyber Security कैसे अपनाए?

‎Strong Password, OTP सुरक्षा, Fake लिंक से बचाव और 2-Step Verification से।

Leave a Comment