AI को सरल शब्दों में क्या कहते हैं? – आसान भाषा में समझे

By CASHPANDA.IN

Updated on:

दोस्तों आज की इस ब्लॉग आर्टिकल में हम जानने वाले हैं AI क्या है, AI की सबसे सरल परिभाषा क्या है?, AI को सरल शब्दों में क्या कहते हैं?, AI का मालिक कौन है?, भारत में AI कब आया था? और भारत का अपना AI कौन है? यहां तक ये भी जानेंगे सबसे शक्तिशाली AI कौन सा है?

‎दोस्तों हालांकि आज के युग में कहे तो डिजिटल के दुनिया में AI मतलब (Artificial Intelligence) आते ही हमारे बहुत से काम को बहुत ही आसान बना दिया है।

‎जिस काम को करने के लिए हमें घंटों परिश्रम करना पड़ता था अब वह काम AI के दुनिया में मिनटों में किया जा सकता है।

‎तो चलिए विस्तार से समझते हैं इस ब्लॉग आर्टिकल के माध्यम से हम सबसे पहले यह समझेंगे कि AI क्या है।

‎AI क्या है समझाइए?

AI क्या होता है? इसे समझने से पहले हमें यह पता होना चाहिए कि AI का पूरा नाम क्या है? मतलब की AI का Full Form क्या होता है? AI का Full Form (Artificial Intelligence) होता है जिसे आम भाषा मे हमलोग AI कहते हैं।

‎आसान भाषा में कहें तो यह एक ऐसी तकनीक है जो मशीनों को इंसानों की तरह सोचने, समझने, सीखने और निर्णय लेने की क्षमता देती है।

‎AI की सबसे सरल परिभाषा क्या है?

दोस्तों जैसा कि अभी-अभी हमने ऊपर पढ़ा AI का पूरा नाम है – Artificial Intelligence मतलब की हम इसे हिन्दी में (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) भी कहते हैं। और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का अर्थ है की हम इंसानों जैसा ही किसी भी कार्य को कर सकता हैं जैसे – सोचना, समझना, समस्या का समाधान करने का क्षमता होती है।

‎हालांकि AI (Artificial Intelligence) एक इंसान के मुताबिक इन कामों में कई ज्यादा माहिर होते हैं।

‎जैसे –

  • आवाज़ सुनकर जवाब देना
  • भाषा समझना
  • तस्वीरें पहचानना
  • ‎जटिल समस्याएँ हल करना
  • निर्णय लेना और हल खोजना

‎AI को सरल शब्दों में क्या कहते हैं?

दोस्तो AI को सबसे आसान और सरल परिभाषा में हमलोग यह भी कह सकते हैं, ऐसी मशीन जो इंसानों की तरह हुवहू सीखकर अपना काम खुद करे, यही AI की सबसे आसान और सबसे सरल परिभाषा मानी जाती है।

‎दरअसल कुछ सालों पहले मशीनें केवल निर्देशों (Commands) पर चला करती थीं, लेकिन वर्तमान में AI तकनीक के साथ मशीनें खुद से डेटा प्रोसेस कर सकती हैं और अनुभव से निर्णय ले सकती हैं।

उदाहरण:

  • Chatbots Bot – मतलब की चैटबॉट्स जो इंसानों की तरह हम से बात कर सकते हैं।
  • Siri – Siri यह Ai का ऐसा भाग है जो हमलोगों का आवाज़ समझकर जवाब देती हैं, मतलब की हम Siri से एक इन इंसान जैसे सवाल कर सकते हैं जिसका हमें Siri असान शब्दों में जवाब दे देती है।
  • Photo Tagging – इसका मतलब है की हम इंसानों जैसी AI नहीं आंखें नहीं होती है लेकिन फिर भी यह मशीन इतना smart होता है की मोबाइल की फोटो-टैगिंग और चेहरा पहचान लेती है
  • ‎Self-Drive – आपको तो पता ही होगा एक कार को Drive करने के लिए एक इंसान का होना कितना महत्वपूर्ण होता है, बिना driver के किसी भी कार को Drive नहीं किया जा सकता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है AI अब हम इंसानों जैसे ही सेल्फ-ड्राइविंग कर सकते हैं।

‎AI का मालिक कौन है?

AI का मालिक कौन है? – दोस्तों आज की युग में AI सबसे ज्यादा चर्चा का विषय हो गया है, जह भी देखो AI हालांकि की AI क्या है? , AI का पूरा नाम क्या है?, AI को हिंदी में क्या कहते हैं यह सब जानकारी तो हम सब ने उपर पढ़ ओर समझ चुके हैं लेकिन सोचो जो AI हमारे सवाल का तुरंत जवाब दे देता है।

‎जिस AI के मदद से किसी भी काम को हमलोग आसानी से कर लेते हैं। उस AI मशीन को आखिर किसने बनाया होगा या फिर यूं कहे तो AI का मालिक कौन होगा?

‎तो चलिए मैं आपको विस्तार से बताता हूं देखिए AI का मालिक कोई एक नहीं है मैं ऐसा इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि AI एक तकनीक है, कोई एक प्रोडक्ट नहीं। इसे इस तरह समझें जैसे Internet किसी एक व्यक्ति का नहीं है, वैसे ही AI का कोई एक व्यक्ति मालिक नहीं है।

‎देखिए आए दिन हमें कई AI Company देखने को मिलती है कभी ChatGPT, कभी Google Gemini, इत्यादि हर दिन कोई न कोई नया AI सामने आ जाता है। लेकिन हम आपको बता दें AI एक तकनीक है।
‎लेकिन इसके अंदर कई ऐसे हिस्से होते हैं, जिसका मालिक अलग-अलग हो सकता है।

AI Models के मालिक


‎उदाहरण :

  1. ‎Google – Gemini, Gemini Nano
  2. OpenAI – ChatGPT Etc..



‎इसी प्रकार हर कंपनी अपने अपने AI मॉडल बनाती है। और हां दोस्तों एक और सवाल जो हर किसी मनुष्य के दिमाग में कभी ना कभी तो आया होगा। भारत में AI कब आया था? और भारत का अपना AI कौन है? तो चलिए इससे भी आसान भाषा में जान लेते हैं।

भारत में AI कब आया था? और भारत का अपना AI कौन है?

तो देखिए भारत में AI कब आया था? इसने पहले हम यह समझते हैं की भारत में AI यानी की (Artificial Intelligence) की शुरुआत कब हुई थी ताकि आप लोगों को और भी अच्छे से समझने में मदद मिल सके।

‎तो देखिए भारत (India) में AI की शुरुआत 1980 के दशक में हुई, इसी समय भारत के वैज्ञानिक संस्थानों जैसे IITs और IISc ने AI पर रिसर्च शुरू की थी। और यह वही समय था जब भारत में पहली बार AI यानी की (Artificial Intelligence) आया था। और हां भारत का अपना 3 AI हैं।

  1. ‎BharatGPT
  2. ‎Krutrim AI
  3. ‎Hanooman AI

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है इस लेख की मदद से AI को लेकर जितने आपका सवाल होगा सारे सवाल का उत्तर आपको आसान भाषा में समझने और सीखने को मिली होगी अगर आपको अब भी AI क्या है, AI का मालिक कौन है?, भारत में AI कब आया था? यहां तक AI के के releted कुछ भी प्रश्न होगा तो आप मुझसे पूछ सकते हैं अब आपको पक्का जवाब देंगे। धन्यवाद!

Leave a Comment