संचार साथी ऐप से क्या फायदे हैं? पुरी जानकारियां

By CASHPANDA.IN

Published on:

‎दोस्तो, यह तो आम बात हो गई है हम लोगों के लिए आज के समय में हर व्यक्ति मोबाइल और इंटरनेट का रोजाना इस्तेमाल करते हैं, और करना भी चाहिए क्योंकि आज के समय में मोबाइल और इंटरनेट की मदद से घर बैठे कोई भी काम को आसानी से किया जा सकता है।

‎लेकिन जब बात आती है, हमारी मोबाइल फोन और मोबाइल नंबर की सुरक्षा की तो हमें पता ही नहीं होता है कि हम अपने मोबाइल नंबर या फिर अपने फोन को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं, कई बार हमारे नाम पर कोई और सिम चालू हो जाती है, या फिर फोन चोरी होने के बाद उसका गलत इस्तेमाल होने का खतरा रहता है।

‎ऐसे में आम यूज़र के लिए यह जानना मुश्किल हो जाता है कि उसके नाम पर कितने मोबाइल नंबर एक्टिव हैं और उनका सही इस्तेमाल हो रहा है या नहीं। इसी समस्या को हल करने के लिए भारत सरकार ने संचार साथी ऐप की शुरुआत की है।

‎तो आज की इस लेख में हम आपको विस्तार से स्टेप बाय स्टेप बताएँगे कि संचार साथी ऐप क्या है, इससे आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं, यह कैसे काम करता है और आप इसका सही तरीके से इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

‎इसलिए इस लेख को बिना शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें, ताकि आप अपने मोबाइल कनेक्शन को सुरक्षित रख सकें और डिजिटल दुनिया में एक कदम आगे रह सकें।

संचार साथी ऐप क्या है?

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा लॉन्च किया गया एक सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसका मुख्य उद्देश्य मोबाइल यूज़र्स को उनके नाम पर जारी सिम कार्ड की जानकारी देना और मोबाइल फ्रॉड से बचाना है।

‎इस ऐप की मदद से कोई भी व्यक्ति आसानी से यह पता कर सकता है कि उसके आधार कार्ड (Aadhar card) पर कितने मोबाइल नंबर चालू हैं। मान लीजिए दिखाया गया डिटेल्स में आपका मोबाइल नंबर के सिवा और भी मोबाइल नंबर है।

‎जिससे आप इस्तेमाल नहीं करते हैं या फिर आप उसे नंबर को नहीं जानते हैं, तो उसे रिपोर्ट करके बंद कराने की सुविधा भी मिलती है। यह ऐप मोबाइल सिक्योरिटी, पहचान की सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता बढ़ाने में काफी मददगार है।

‎संचार साथी ऐप के मुख्य फीचर्स और फायदे

स्टेप 1: आपके आधार कार्ड या पहचान पत्र पर कितने मोबाइल नंबर चालू है आप इसे संचार साथी ऐप से आसानी से पता कर सकते हैं।

‎स्टेप 2: अगर आपको ऐसा कुछ दिखे जो मोबाइल नंबर आपने कभी लिया ही नहीं अगर वह नंबर आपको दिखें तो उसी समय उसे रिपोर्ट कर के बंद कर सकते हैं।

‎स्टेप 3: अगर कभी भी आपका फोन चोरी या खो जाता है। इस स्थिति में आप इस ऐप के मदद से अपने सिम को कुछ प्रक्रिया को फॉलो करके ब्लॉक कर सकते हैं, जिससे सिम का गलत इस्तेमाल ना हो।

स्टेप 4: यह ऐप मोबाइल फ्रॉड, फर्जी कॉल और पहचान की चोरी से बचाने में मदद करता है।

‎स्टेप 5: इस ऐप को आसानी से प्ले स्टोर (Playstore) से install कर सकते हैं और इसे कोई भी व्यक्ति बिना किसी शुल्क के इस्तेमाल कर सकता है।

इंस्टॉलेशन और उपयोग करने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

स्टेप 1: सबसे पहले अपने Android फोन में Google Play Store खोलें और वहाँ सर्च (Search) करें Sanchar Saathi App



स्टेप 2: अब ऐप को इंस्टॉल करें इंस्टॉल हो जाने के बाद ऐप को ओपन करें।



स्टेप 3: ऐप को open करते ही भाषा (Language) चुनने को कहेगा आप अपने मन मुताबिक किसी भी एक भाषा को चुन कर (Proceed) पर क्लिक करें और जरूरी परमिशन अलाउ करें।



स्टेप 4: अब आपसे अपना First Name और Last Name दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। यहाँ आपको वही नाम भरना चाहिए जो आपके मोबाइल नंबर या पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) से जुड़ा हुआ है। अपना नाम दर्ज करने के बाद Register पर क्लिक करें।



स्टेप 5: इसके बाद आपके सामने मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन का ऑप्शन आएगा। यहाँ आपको अपना मोबाइल नंबर एंटर करना होगा।



‎जिसके बाद उस नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP को दिए गए बॉक्स में डालकर Verify पर क्लिक करें। वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपका अकाउंट सफलतापूर्वक लॉग-इन हो जाएगा और आप ऐप के सभी फीचर्स का इस्तेमाल कर पाएँगे।

सुरक्षा और प्राइवेसी से जुड़ी जानकारी

‎दोस्तो, संचार साथी ऐप भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा संचालित एक आधिकारिक प्लेटफॉर्म है, इसलिए इसमें यूज़र की सुरक्षा और प्राइवेसी को सबसे  ज्यादा महत्व दिया जाता है।

‎इस ऐप में लॉग-इन के लिए OTP वेरिफिकेशन का उपयोग किया जाता है, जिससे बिना अनुमति के कोई भी आपकी जानकारी एक्सेस नहीं कर सकता।

‎साथ ही, संचार साथी ऐप में दी गई सभी पर्सनल जानकारी सुरक्षित सर्वर पर एन्क्रिप्टेड फॉर्म में रखी जाती है। यूज़र की सहमति के बिना किसी भी प्रकार का डेटा शेयर नहीं किया जाता। और हम आप लोगों को बता दे की संचार साथी ऐप केवल जरूरी जानकारी ही मांगता है।

‎जिससे डेटा के गलत इस्तेमाल की संभावना कम हो जाती है। मतलब साफ है की यह ऐप मोबाइल फ्रॉड, फर्जी सिम और पहचान की चोरी से बचाने के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद सरकारी समाधान ऐप है।

‎Disclaimer:
‎यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। संचार साथी ऐप भारत सरकार (DoT) द्वारा संचालित है। आधिकारिक जानकारी के लिए संबंधित सरकारी स्रोत देखें।

अगर हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहमत हैं तो आप कमेंट करके कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं शुक्रिया-

FAQ Section

संचार साथी ऐप किसने लॉन्च किया

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने लॉन्च किया है।

संचार साथी ऐप फ्री है या नहीं?

हाँ, संचार साथी की सभी सेवाएँ पूरी तरह से मुफ्त हैं।

क्या यह iPhone में काम करता है?

हाँ, संचार साथी ऐप iPhone (iOS) पर काम करता है और इसे Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है।

क्या आधार जरूरी है?

नहीं, संचार साथी ऐप के लिए आधार नंबर अनिवार्य या फिर कहे तो जरूरी नहीं है। हालाँकि, कुछ सेवाओं में पहचान सत्यापन के लिए मोबाइल नंबर या अन्य वैध पहचान जानकारी की आवश्यकता हो सकती है।

Leave a Comment