‎किसी भी मोबाईल फोन को रीसेट कैसे करे?

By CASHPANDA.IN

Updated on:

दोस्तों आज के समय में ऐसा कोई भी इंसान नहीं होगा जो मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता होगा। चाहे वह भारत हो या फिर कोई और देश मोबाइल फोन को तो लगभग हर कोई उपयोग करता है। लेकिन दिक्कत तब आती है।

‎जब हमारे मोबाइल स्लो होने लगता है, बार-बार हैंग करता है या फिर कोई और समस्या फोन के अंदर देखने को मिलती है तब हमारे पास एक लास्ट ऑप्शन रहती है, फोन रीसेट करना।

‎हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा हमारे पास एक लास्ट ऑप्शन फोन रिसेट करना होता है, देखिए जब भी हमें हमारे मोबाइल में कोई भी समस्या देखने को मिलती है तो हम अपने फोन को रिसेट करके उस समस्या को ठीक कर सकते हैं, फोन को रिसेट करते ही आपका फोन बिल्कुल नए जैसा हो जाता है।

‎चलिए इस आर्टिकल के मदद से हम जानेंगे फोन को रिसेट कैसे करते हैं?, क्या फोन रीसेट करने से सब कुछ डिलीट हो जाएगा?, फोन को रिसेट मारने से क्या फायदा और क्या नुकसान होता है? या फिर फोन रीसेट क्यों करना चाहिए?

‎फोन को रीसेट कैसे करें?

‎तो दोस्तों फोन को रिसेट करने से पहले अपने मोबाइल फोन में होने वाली समस्याओं को देखें और किस समस्याओं के वजह से आप अपने फोन को रिसेट करना चाहते हैं, पहले ये क्लियर कर ले।


‎उदाहरण:

  • मोबाइल फोन बार-बार हैंग होना।
  • मोबाइल फोन बहुत स्लो हो गया हो
  • फोन के सारे ऐप्स ओपन न हों या क्रैश होता हो
  • मोबाइल फोन बेचने या किसी को देने से पहले


‎चलिए अगर इनमें से किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो बिल्कुल आप अपने मोबाइल फोन को रिसेट करके उसे समस्या से समाधान पा सकते हैं। फोन को रिसेट कैसे करना है वहीं प्रोसेस हमने नीचे दिए गए इमेज के माध्यम से बताया है।

‎Step 1 : फोन को रिसेट करने के लिए अपने फोन के सेटिंग में जाए।



‎Step 2 : सेटिंग में जाने के बाद आपको उसमे System  या additional setting या System Management के अंदर Backup and Restore को ढूँढना हैं।



‎Step 3 : अब आपको Backup and Restore ऑप्शन पर क्लिक करना है और आपके फोन में जितना भी डाटा है, जैसे फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट इत्यादि उसका पहले आप Backup लेकर सुरक्षित रख लें, क्योंकि फोन को रीसेट करने के बाद आपका सारा डाटा डिलीट हो जाएगा।

 

Step 4 : दोस्तों उसके बाद आपको यहां पर Reset option दिखेगा उस ऑप्शन पर क्लिक करना है।


‎Step 5 : Reset option पर क्लिक करते ही आपको Erase all data (factory reset) पर क्लिक करना है



‎Step 6 : अब आपकी Google Account और अन्य अकाउंट दिखेगी इसलिए दोबारा कन्फर्म करने के लिए आपको वापिस Erase Data पर क्लिक करना हैं।



‎Step 7 : अब आपको अपने मोबाइल में पासवर्ड डालने को कहेगा जैसे ही पासवर्ड डालते हैं फोन रिसेट होना शुरू हो जाएगा और फिर 5 से 10 मिनट इंतजार करने के बाद एकदम New फोन की तरह Setup शुरू हो जाएगा।


‎Step 8 : अब आपको अपने फोन को Setup करने के लिए अपने मोबाइलफोन में अपनी भाषा (language) चुननी है, Wi-Fi कनेक्ट करना है, अपने Google अकाउंट में लॉग-इन करना है और फिर बाकी जरूरी सेटिंग्स पूरी करनी हैं। इसके बाद आपका फोन पूरी तरह उपयोग करने के लिए तैयार हो जाएगा।

‎क्या फोन रीसेट करने से सब कुछ डिलीट हो जाएगा?

‎दोस्तो अगर आपके मन में यह सवाल आता है की क्या फोन रीसेट करने से सब कुछ डिलीट हो जाएगा? तो हाँ, फोन रीसेट (Factory Reset) करने से आपके मोबाइल का लगभग सारा पर्सनल डाटा डिलीट हो जाता है।

‎उदाहरण:

  • फोटो
  • वीडियो
  • ऑडियो
  • इंस्टॉल किए गए सारे App
  • स्क्रीन लॉक पासवर्ड
  • Email Id
    ‎‎

‎क्योंकि फोन रीसेट होते ही फोन बिल्कुल नए जैसा हो जाता है, तो ध्यान रखें जब भी अपने फोन को रिसेट करने का सोच रहे हैं तो एक बार अपने फोन का बैकअप जरूर लेकर रख ले ताकि आपको फीचर में किसी दिक्कत का सामान न करना पड़े और आसानी से अपने डेटा को रिस्टोर करें सकेंगे।

‎फोन को रिसेट मारने से क्या फायदा होता है?

‎वैसे तो फोन को रिसेट मारने का फायदा तो बहुत है जो इस प्रकार है।

  • फोन में जो भी वायरस या मालवेयर होता वह हट (Delete) जाता है
  • फोन में पहले की स्पीड के मुताबिक स्पीड (Fast) बढ़ जाती हैं, जिससे फोन की स्पीड में सुधार देखने को मिलती है।
  • अपने फोन में बहुत पहले ऐसा को एप्स इंस्टॉल किए थ जिन्हें आप वर्तमान समय में उपयोग नहीं करते हैं वह ऐप्स भी हट जाते हैं जिससे फोन में जगह बढ़ती हैं।
  • अगर फोन में कोई सेटिंग्स की समस्या हैं जैसे ब्लूटूथ नहीं चल रहा, नेटवर्क समस्या, इंटरनेट स्लो समस्या इत्यादि जैसे ठीक हो जाती हैं।

‎फोन को रिसेट मारने से क्या नुकसान होता है?

  • दोस्तों अगर फोन को रिसेट मारने का फायदा है तो इसका कुछ नुकसान भी है जो कि कुछ इस प्रकार।
  • फोन को रीसेट मारने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि आपका सारा डेटा फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट, ऐप्स और सेटिंग्स इत्यादि डिलीट हो जाता है
  • इसलिए फोन को रिसेट करने से पहले बैकअप नहीं लिया तो डेटा हमेशा के लिए खो सकते है।
  • ‎कुछ जरूरी Apps जो हमारे फोन के अंदर हम डाउनलोड करके रखते हैं उस Apps को फिर से डाउनलोड करना।

अंतिम निष्कर्ष

तो दोस्तों मुझे विश्वास है कि इस लेख की मदद से आप अपने फोन को रिसेट करना सीख गए होंगे। अगर फिर भी आपको कोई समस्या आ रही है तो आप बेझिझक हमें कॉमेंट्स करके बताएं। धन्यवाद:

Leave a Comment